Government SchemeHaryana Government YojanaState Wise Government YojanaUncategorized

Haryana Crop Residue Management Scheme 2026

Haryana Crop Residue Management Scheme 2026 // हरियाणा फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2026 : हरियाणा के किसानों को कृषि उपकरणों पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी

 

हरियाणा सरकार कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न प्रकार की नई योजनाएं समय समय पर लागू कर रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत अब राज्य सरकार ने “हरियाणा फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2026” शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को ऐसे आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराना है जिनकी सहायता से खेतों में बचे फसल अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जा सके और पराली जलाने जैसी समस्याओं पर रोक लगाई जा सके। किसानो को भी पराली ना जलाने के लिए समय समय पर जागरूक किया जाता है। इसके अलावा उनको बचे फसल अवशेषों के निस्तारण के तरीके भी बताये जाते है।

फिर आज भी कई क्षेत्रों में फसल कटाई के बाद खेतों में बचे अवशेषों को जलाया जाता है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। सरकार चाहती है कि किसान आधुनिक मशीनों का उपयोग करके इन अवशेषों का प्रबंधन करें और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान दें। इसी उद्देश्य से किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा सरकार के द्वारा इस योजना को वर्ष 2026 के लिए अधिसूचित किया जा चुका है। Candidate must be a resident of Haryana. Haryana Crop Residue Management Scheme 2026

Haryana Crop Residue Management Scheme 2026

योजना का उद्देश्य

फसल अवशेष प्रबंधन योजना (Crop Residue Management स्कीम) का मुख्य लक्ष्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। हरयाणा सरकार चाहती है कि किसान पराली जलाने के बजाय मशीनों की सहायता से अवशेषों का उचित उपयोग करें। इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, प्रदूषण कम होता है और कृषि उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। फसल अवशेष प्रबंधन से जमीन और वातावरण दोनों सुरुक्षित रहेगे। लोगो को भी सास लेने के लिए साफ़ हवा मिल सकेगी क्योकि दिसम्बर और जनवरी में वातावरण में नमी होने की वजह से बहुत ज्यादा प्रदूषण होता है जिसका कारण धान कटाई के बाद अवशेष को जलाने की वजह से होता है ।

इसके अलावा यह योजना किसानों की आर्थिक मदद भी करती है क्योंकि आधुनिक कृषि उपकरण खरीदना कई किसानों के लिए आसान नहीं होता। सरकारी सब्सिडी मिलने से किसानों पर वित्तीय बोझ कम होता है।

Important Dates

  • Application Start Date : 26 MAY 2026
  • Application Last Date : 15 JUNE 2026

किसानों को कितना लाभ मिलेगा?

इस योजना के तहत पात्र किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित आधुनिक कृषि उपकरणों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह सहायता व्यक्तिगत श्रेणी के किसानों के लिए उपलब्ध है। योजना का लाभ सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दिया जाएगा, जिसके लिए भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

योजना का लाभ लेने के लिए किसान का संबंधित सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है। पात्र किसानों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एक किसान केवल एक मशीन के लिए आवेदन कर सकता है और सब्सिडी का लाभ भी एक ही मशीन पर प्राप्त कर सकता है।

आवश्यक दस्तावेज

योजना के लिए आवेदन करते समय किसानों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इनमें ट्रैक्टर की वैध आरसी, MFMB Registration Details, परिवार पहचान पत्र (PPP), बैंक पासबुक, पैन कार्ड, भूमि स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज तथा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र शामिल हो सकते हैं। छोटे किसानों के लिए अतिरिक्त सत्यापन दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं। (Patwari Report for Small Farmers.)

योजना की महत्वपूर्ण शर्त

सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जो फसल अवशेष या पराली जलाने जैसी गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे। इसका उद्देश्य किसानों को पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

  • Farmer registered on MFMB Portal during Kharif & Rabi Season 2025-26 will be Eligible of land Ownership. A Farmer can apply Online only One Machine and subsidy also provided only on One Machine.खरीफ एवं रबी सीजन 2025-26 के दौरान एमएफएमबी पोर्टल पर पंजीकृत किसान भूमि स्वामित्व के पात्र होंगे। एक किसान केवल एक Machine के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और सब्सिडी भी केवल एक मशीन पर ही दी जाएगी।

निष्कर्ष

हरियाणा फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2026 : राज्य के किसानों के लिए एक उपयोगी और लाभकारी पहल है। कृषि उपकरणों पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलने से किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह योजना पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और कृषि क्षेत्र में तकनीकी सुधार को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित होगी। यदि आप हरियाणा के किसान हैं और आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है। Haryana Crop Residue Management Scheme 2026

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद किसान पंजीकरण अनुभाग में जाकर आवश्यक जानकारी भरनी होगी। आवेदन करते समय मोबाइल नंबर, एमएफएमबी आईडी या पीपीपी आईडी का उपयोग किया जा सकता है। सभी विवरण सही तरीके से भरने के बाद आवेदन जमा किया जा सकता है।

नीचे दिए गए लिंक की हेल्प से आप सीधा आवेदन कर सकते है।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Apply Online on MFMBClick Here
Machine List With SubsidyClick Here
Official WebsiteClick Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button