Government SchemeHaryana Government YojanaState Wise Government YojanaUncategorized

Haryana Labour Copy New Registration

Haryana Labour Copy New Registration Start

 

हरियाणा लेबर कॉपी (श्रमिक कार्ड) के नए पंजीकरण शुरू, मजदूरों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

हरियाणा सरकार द्वारा निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों के लिए एक बार फिर लेबर कॉपी (श्रमिक कार्ड) के नए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। पिछले लगभग 1 साल से ज्यादा सरकार ने पात्रता जांच के लिए आनलाइन पोर्टल को बंद कर रखा था। अब लंबे इंतजार के बाद श्रमिक साथियों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। हरियाणा राज्य के लाखों निर्माण श्रमिक अब ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पहले से पंजीकृत श्रमिक अपने फार्म को अब रिन्यूअल कर सकते हैं।

लेबर कॉपी बनवाने वाले श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, जिनमें शिक्षा सहायता, विवाह सहायता, मातृत्व लाभ, चिकित्सा सहायता और आवास संबंधी योजनाएं शामिल हैं।

यदि आप निर्माण कार्य, राजमिस्त्री, बेलदार, पेंटर, बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन या अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े हुए हैं, तो यह आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। अब समय रहते लेबर कॉपी बनवाकर आप सरकार की विभिन्न सुविधाओं जैसे (शिक्षा सहायता, विवाह सहायता, मातृत्व लाभ, चिकित्सा सहायता और आवास संबंधी योजनाएं) का लाभ उठा सकते हैं।

Haryana Labour Copy New Registration Important Dates

  • Application Start Date : 15 June 2026

हरियाणा लेबर कॉपी? क्या है

हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW Board Haryana) द्वारा निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण किया जाता है। पंजीकरण के बाद श्रमिक को एक लेबर कार्ड या लेबर कॉपी जारी की जाती है। यह दस्तावेज से प्रमाण मिलता है कि संबंधित व्यक्ति निर्माण क्षेत्र में कार्यरत है और बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का पात्र है।

Labour Copy के लिए कौन-2 करवा सकता है पंजीकरण?

लेबर कॉपी बनवाने के लिए आवेदक को विभिन्न शर्तें पूरी करनी होती हैं—

– आवेदक हरियाणा का निवासी हो।
– आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो।
– निर्माण कार्य से जुड़ा श्रमिक हो।
– पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया हो।
– अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हों।

लेबर Copy पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

नए लेबर Copy पंजीकरण के दौरान आमतौर पर निम्न दस्तावेज मांगे जाते हैं—

– परिवार पहचान पत्र (PPP)
– आधार कार्ड
– बैंक खाता विवरण
– पासपोर्ट साइज फोटो
– मोबाइल नंबर
– 90 दिन कार्य प्रमाण पत्र (वर्क स्लिप)
– निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

आवेदन से पहले सभी दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें….

लेबर कॉपी के प्रमुख लाभ

हरियाणा सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को कई प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इनमें प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं—

1. बच्चों की शिक्षा सहायता (श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता दी जाती है।)

2. विवाह सहायता योजना (श्रमिक की पुत्री या स्वयं महिला श्रमिक के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।)

3. मातृत्व लाभ (महिला श्रमिकों को गर्भावस्था और प्रसूति के दौरान वित्तीय सहायता दी जाती है।)

4. चिकित्सा सहायता (गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में सहायता राशि प्रदान की जाती है।)

5. मृत्यु एवं दुर्घटना सहायता (दुर्घटना या मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।)

6. आवास एवं अन्य कल्याणकारी योजनाएं (समय-समय पर बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लिए विशेष योजनाएं भी चलाई जाती हैं।)

Labour Copy के लिए आवेदन कैसे करें?

श्रमिक अपना पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से या फिर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर करवा सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी दस्तावेज सही प्रकार से अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा होने के बाद विभाग द्वारा सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद श्रमिक की लेबर कॉपी जारी कर दी जाएगी।

यदि आवेदन में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो विभाग द्वारा आपत्ति (Objection) लगाई जा सकती है, जिसे समय रहते ठीक करना आवश्यक होता है।

आवेदन जमा करने के बाद उसका स्टेटस नियमित रूप से चेक करते रहें।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Download Notification Click Here
Official WebsiteClick Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button